फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five day training of river rafting starts in Pancheshwar

पंचेश्वर में रिवर राफ्टिंग का पांच दिनी प्रशिक्षण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five day training of river rafting starts in Pancheshwar
पंचेश्वर सरयू नदी में राफ्टिंग करती अल्मोड़ा की युवतियां। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की पहल और रियल एडवेंचर संस्था के सहयोग से पंचेश्वर में युवक युवतियों का पांच दिनी रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में अल्मोड़ा जिले के 24 युवक युवतियां प्रतिभाग कर रही हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि प्रशिक्षण में अल्मोड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से 10 युवतियां और 14 युवक प्रतिभाग कर रहे हैं। रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को नदियों की भौगोलिक स्थिति, राफ्टिंग की परिभाषा, राफ्टिंग में उपयोग होने वाले उपकरणों से संबंधित जानकारी, तैराकी, पैडलिंग, रेस्क्यू आदि के गुर सीखने के साथ ही घाट से पंचेश्वर तक कुल 18 किमी का रन भी किया।
विज्ञापन

नदी पर बने विभिन्न प्रकार के रैपिडों एवं लहरों को पार कर प्रतिभागी काफी रोमांचित हुए। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने प्रदेश एवं जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवक युवतियों को जिले में साहसिक पर्यटन को तराशने की आवश्यकता है। रिवर गाइड आशीष जोशी, रामायण भंडारी, विपिन भंडारी के साथ धन सिंह, सुरेश भट्ट, कपिल राय, ललित थ्वाल आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed