फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   First Nomination Filed By Cm Dhami in Champawat

मुख्यमंत्री धामी ने चार सेटों में जमा किया नामांकन पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
First Nomination Filed By Cm Dhami  in Champawat
चंपावत सीट के उपचुनाव में आरओ हिमांशु कफल्टिया के सम्मुख नामांकन पत्र जमा कराते भाजपा प्रत्याशी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे से खाली हुई चंपावत विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए पहला नामांकन सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दाखिल किया। सोमवार दोपहर 12:29 बजे तहसील परिसर में निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया के सम्मुख सीएम ने चार सेटों में नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन

पहले सेट के प्रस्तावक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण पांडेय, दूसरे सेट में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रिया जोशी उर्फ हेमा जोशी, तीसरे सेट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना और चौथे नामांकन सेट के प्रस्ताव सेवानिवृत्त कैप्टन भानी चंद थे। नामांकन पत्र जमा कराने से पहले सीएम ने तहसील परिसर के भीतर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। बनबसा से कार से कई जगह रुकते हुए मुख्यमंत्री धामी खेतीखान सड़क होकर तहसील परिसर पहुंचे। बाद में चंपावत मोटर स्टेशन में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊंनी में भाषण देते हुए कहा कि मैं आपका बेटा हूं। आपने मेरा ख्याल रखना है। मैं आपके हर सुख-दुख में काम आऊंगा। जनसभा में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी के सभी सांसद, सात मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

2.29 करोड़ संपत्ति के मालिक और 47.83 लाख रुपये के बैंक कर्जदार हैं धामी
चंपावत। नामांकन पत्र के समय जमा शपथ पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति की कीमत करीब 2.29 करोड़, पत्नी गीता धामी की संपत्ति करीब 47.63 लाख रुपये और बेटे दिवाकर धामी की संपत्ति 2.36 लाख और प्रभाकर धामी की संपत्ति 2.42 लाख रुपये है। सीएम पर 47.83 लाख रुपये का कर्ज भी है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। मुख्यमंत्री के पास डेढ़ लाख रुपये मूल्य की राइफल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति का विवरण
-मुख्यमंत्री के पास नकदी 42310 रुपये और पत्नी के पास नकदी 40100 रुपये।
-मुख्यमंत्री के बचत खाते में 2.07 करोड़ रुपये, पत्नी के खाते में 2.06 लाख, बेटे दिवाकर के खाते में 4.32 लाख और प्रभाकर धामी के खाते में 4.32 लाख रुपये हैं।
-सीएम के पास 1.60 लाख की एनएससी भी है।
-सीएम की 1.65 लाख की एलआईसी पॉलिसी, पत्नी की एलआईसी 6.22 लाख, मैक्स बीमा 10.68 लाख रुपये और दोनों बेटों की 1.93 लाख,1.93 लाख की बीमा पॉलिसी है।
-सीएम धामी के पास 50 ग्राम सोने के जेवर, पत्नी के पास 120 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी के जेवर हैं।
-नगरा तराई में 1.829 एकड़ जमीन के अलावा देहरादून के डिफेंस कॉलोनी में 6501 वर्ग फुट जमीन पर बना मकान है जिसकी वर्तमान कीमत 1.82 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed