फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire Season in Champawat

आग से बचाव को न हो कोताही : डीएफओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fire Season in Champawat
चंपावत डिवीजन के क्रू स्टेशन का मुआयना करते डीएफओ आरसी कांडपाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) आरसी कांडपाल ने शुक्रवार को देवीधुरा रेंज के नलिया क्रू स्टेशन सहित कई केंद्रों का मुआयना किया। उन्होंने जंगल की आग से बचाव में पूरी सावधानी बरतने की हिदायत दी है। कहा कि चीड़ की अधिकता के कारण यह जंगल संवेदनशील श्रेणी में है, ऐसे में पिरूल को हटाने से लेकर सभी जरूरी उपाय समय रहते किए जाएं।
विज्ञापन

डीएफओ कांडपाल ने कहा कि क्रू स्टेशन में तैनात कर्मियों को चौकसी बढ़ाने के साथ रेंज के अन्य कर्मियों को क्रू स्टेशन का सहयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि इस बार भीषण गर्मी और तपिश के कारण आग का खतरा बढ़ने की आशंका है। उन्होंने वन पंचायत के सरपंचों और जंगल के पास रहने वाले ग्रामीणों से सहयोग की अपील की क्योंकि 15 फरवरी के बाद चंपावत प्रभाग के जंगलों में आग की सात से अधिक घटनाओं में 11 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

गैस लीक होने पर न जलाएं बिजली के स्विच
लोहाघाट (चंपावत)। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत दमकल कर्मियों ने आग की घटनाओं की रोकथाम और बचाव के तरीके बताए। आग लगने पर उसे बुझाने का प्रदर्शन भी किया गया। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्याम बहादुर थापा के निर्देशन में दमकल कर्मियों ने शुक्रवार को शहर में लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी। लीडिंग फायरमैन जगदीश तिलाड़ा, प्रकाश चंद्र पांडेय ने ठोस, द्रव, गैस, धातु, बिजली आदि में लगने वाली आग पर काबू पाने के तरीके बताए। कहा कि गैस सिलिंडर में आग लगने पर भीगा कंबल या बोरा लपेट देना चाहिए, जिससे आग शांत हो जाती है। गैस के लीक होने के दौरान माचिस, लाइटर या बिजली के बटन नहीं जलाने चाहिए। टीम में कुंदन बसेड़ा, राजेश खर्कवाल, भैरव सिंह, भरत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed