{"_id":"58d7efcf4f1c1b297d1a14ba","slug":"fire-in-the-jungle-reached-the-farm-lit-lamps-and-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग खेत तक पहुंची, लुट्टे और पौधे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग खेत तक पहुंची, लुट्टे और पौधे जले
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/पाटी
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी विकासखंड के सिल्योड़ीगूंठ गांव से सटे जंगल की झाड़ियों में लगी आग खेत तक पहुंच गई। आग लगने से जंगल को तो खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक व्यक्ति के घास के लुट्टे और फलदार पौध जल गए। अग्निकांड से हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को खोलीगाड़ के जंगल में लगी आग ग्रामीणों के खेतों तक पहुंच गई। इसी दौरान तेज हवा चलने से आग ने खेत को चपेट में ले लिया। ग्रामीण मनी राम पुत्र शेर राम के खेतों में पहुंची आग से घास के 16 लुट्टे और आम, अमरूद, अनार आदि के कई पेड़ जल गए। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मनीराम ने बताया कि शनिवार को वह दूसरे गांव में मेहनत-मजदूरी करने गया था। उसी दौरान यह घटना हुई। आग लगने के कारण ग्रामीण के सम्मुख जानवरों के चारे की भी दिक्कत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को भी दी है। पूर्व ग्राम प्रधान दिवान राम, बिशन राम, बची दत्त, शिव राम, माधवी देवी, बसंती देवी, राधा देवी, प्रेमा देवी ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।