फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in the forests of Pamda, Ladidhura, Khola Sunar and Tadag

पम्दा, लड़ीधुरा, खोलासुनार, तड़ाग के जंगलों में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forests of Pamda, Ladidhura, Khola Sunar and Tadag
बाराकोट पम्दा के जंगलों में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में काली कुमाऊं रेंज के अंतर्गत आने वाली वन पंचायत पम्दा, लड़ीधुरा, खोलासुनार और तड़ाग के जंगल धू- धूकर जल रहे हैं। आग से करीब एक हेक्टेयर से अधिक वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों और वन कर्मियों की ओर से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक आग पर काबू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी का कहना है कि पम्दा, लड़ीधुरा, खोलासुनार और तड़ाग के जंगलों में पिछले तीन दिनों से आग भड़की हुई है। ग्रामीण आग को बुझाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं लेकिन आग नहीं बुझ पा रही है। नगेंद्र का कहना है कि कुछ अराजक तत्व जंगलों में पार्टी करने के लिए आ रहे हैं, लौटते समय जंगलों में आग लगा दे रहे हैं। इस मामले में रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने पर वन कर्मियों की ओर से मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

फोटो 01 एलएचजी 06 पी।
पाली गांव अराजक तत्वों ने लगाई घास के लुट्टे में आग
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पाली ग्राम पंचायत के मुसरखोला तोक में अराजक तत्वों ने खुशाल सिंह दिगारी के घास के लुट्टे में आग लगा दी। खुशाल सिंह दिगारी का कहना है कि 31 दिसंबर को जश्न मनाने जंगल में आए अराजक तत्वों ने घास के लुट्टे में आग लगाई है। उन्होंने पुलिस से अराजक तत्वों को पकड़ने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

साल बीता पर नहीं बुझी ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग
चंपावत। जिला मुख्यालय के ललुवापानी रोड पर स्थित नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की ओर से लगातार आग पर काबू किए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड में बीते 23 दिसंबर को अराजक तत्वों ने आग लगा दी थी, जो अब तक नहीं बुझ सकी है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से कूड़े के ढेर से निकल रहे धुएं से निजात दिलाने की मांग उठाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed