फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire at a pile of litter for three days in Laluvapani

ललुवापानी में तीन दिनों से लगी कूड़े के ढेर पर आग

Sat, 29 Apr 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 29 Apr 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
Fire at a pile of litter for three days in Laluvapani
चंपावत में कूड़े के ढेर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (एनजीटी) के निर्देशों को हवा में उड़ाया जा रहा है। यहां ललुवापानी रोड पर नगरपालिका की ओर से फेंके गए कूड़े में पिछले तीन दिन से लगी आग अब तक धधक रही है। लेकिन किसी को इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


तीन दिनों से कूड़े के ढेर से उठ रहे धुएं से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचने के साथ ही आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। पहले दिन कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना पर पालिका ने उसे मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पिछले तीन दिनों से नगर पालिका इसकी अनदेखी कर रही है। 
विज्ञापन


सेलाखोला वन पंचायत के सरपंच कैलाश अधिकारी का कहना है कि पालिका के कूड़े से पंचायत का अधिकांश जंगल नष्ट हो गया है। पहले तो लोग कूड़े की सड़ांध से परेशान थे, अब उसमें आग लगने से उसका धुआं लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि पहले दिन आग बुझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन कूड़े के ढेर में प्लास्टिक की मात्रा ज्यादा होने से आग अंदर ही अंदर सुलगती रही। उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से कूड़े के ढेर में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed