फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   FIR on Quaranteen Villager For Drinking

जाम छलकाने पर क्वारंटीन किए छह लोगों पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
FIR on Quaranteen Villager For Drinking
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत विवाहघर में क्वारंटीन छह प्रवासियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर पंचायत विवाहघर में छह प्रवासी नागरिकों को क्वारंटीन किया गया था। इनके शराब पीने की फोटो सीसीटीवी के जरिये सामने आने पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नाराजगी जताकर पुलिस, प्रशासन को ज्ञापन भेजा था। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि मामले की जांच कर सभी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि सभी आरोपियों 16 जुलाई शराब पी रहे थे। हालांकि जुआ खेलने की तस्दीक नहीं हो पाई। क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन सहित कई आरोप लगाते हुए पुलिस ने अमित राम व गोविंद राम (निवासी थुवामाहरा), मनोज चंद, संजय चंद (निवासी डुंगरालेटी), संतोष सामंत निवासी लुपड़ा और बसंत बल्लभ निवासी मल्ली ग्वीनाड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 268, 269, 3 महामारी अधिनियम, 51 बी आपदा प्रबंधन के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed