{"_id":"631e19036a084229153d53fa","slug":"fir-in-case-of-woman-s-death-tanakpur-news-hld475384028","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता बेटी की मौत पर बिफरे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता बेटी की मौत पर बिफरे परिजन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में उसके पिता ने ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या एक निवासी सुभाष चंद्र सागर ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनकी पुत्री सुषमा (32) का विवाह पिछले वर्ष 21 नवंबर को जिला पीलीभीत यूपी के माधोटांडा निवासी संजीव कुमार पुत्र मंगली प्रसाद के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद उनकी पुत्री को दहेज के लिए परेशान किया गया। उसके बीमार होने पर ससुराल वालों ने ध्यान नहीं दिया।
बीमारी की हालत में ससुराली दो मई को टनकपुर आकर उसे मायके में छोड़ गए। हालत बिगड़ने पर तीन जून को सुषमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान नौ अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुषमा के पति संजीव कुमार, जेठ रघुवीर सिंह, देवर अरविंद समेत एक अन्य व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 498 ए, 304, 306 में मुकदमा दायर किया है। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए परिजनों ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भी पत्र भेजे हैं।