फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Finger print, teach ways to collect DNA samples

फिंगर प्रिंट, डीएनए सैंपल लेने के तरीके सिखाए

Wed, 06 Jun 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Wed, 06 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Finger print, teach ways to collect DNA samples
चंपावत पुलिस लाइन में साइबर क्राइम संबंधी कार्यशाला में जानकारी देते विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में साइबर क्राइम संबंधी दो दिनी कार्यशाला का बुधवार को शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर से आई मोबाइल फोरेंसिक यूनिट के फिंगर एक्सपर्ट संजय कुमार जोशी और डीएनए तथा नारकोटिक्स एक्सपर्ट भूपेंद्र चंद्र तिवारी ने पुलिस विभाग, राजस्व विभाग तथा अभियोजन विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों को वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य एकत्र कर अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाने का आह्वान किया।  एक्सपर्ट की ओर से घटनास्थल की तत्काल सुरक्षा, वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन, परीक्षण, प्रयोगशाला प्रेषण आदि के दौरान वांछित सावधानियों, सामग्रियों आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक रतनमणि पांडेय, सूबेदार पीतांबर दत्त भट्ट तथा साइबर सेल प्रभारी अनुराग सिंह ने भी प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर नारायण सिंह हयांकी, आलोक पांडेय, निरीक्षक सलाहउद्दीन खान, भूपेंद्र सिंह बृजवाल, शिव सिंह गुसांई, जसवीर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह खड़ायत, मोहन चंद्र भट्ट, खुशाल सिंह, प्रमोद सिंह, नंदन सिंह राठौर, श्यामाचरण जोशी, रचना देवरानी, सुधा रावत, हेमा कार्की आदि के अलावा राजस्व उपनिरीक्षक विजय भंडारी, पवन जुकरिया, प्रमोद मैठाणी, सुनील सिंह, गोविंद बल्लभ, अनिल टम्टा, नीरज कुमार, अमित सीपाल, अनुज उप्रेती, दीपा, मनीषा अटवाल, लता कार्की आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed