फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Final decision on Devidhura Bagwal on August 12

देवीधुरा बगवाल पर अंतिम निर्णय 12 अगस्त को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Final decision on Devidhura Bagwal on August 12
देवीधुरा में मां बाराही धाम मूर्ति। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा में कोराना महामारी के चलते लगातार दूसरे साल लोग बगवाल के रोमांच के दीदार नहीं कर सकेंगे। देवीधुरा की बगवाल 22 अगस्त को सांकेतिक रूप से होगी। बगवाल मेला नहीं होगा। अलबत्ता हर खाम से सिर्फ ग्यारह-ग्यारह प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। सांकेतिक रूप से होने वाले बगवाल मेले के प्रावधानों को लेकर अंतिम निर्णय 12 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

मां बाराही मंदिर समिति के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया ने बताया कि बगवाल की परंपरा को सांकेतिक रूप से निभाया जाएगा। कोरोना की वजह से मेला नहीं होगा। अलबत्ता सामाजिक दूरी और कोरोना के अन्य नियमों का पालन करते हुए दर्शन करने की सीमित संख्या में अनुमति होगी। दर्शनार्थियों से कोरोना परीक्षण के लिए भी आग्रह किया गया है। सांकेतिक बगवाल की बारीकियों पर अंतिम निर्णय के लिए 12 अगस्त को देवीधुरा में बैठक होगी। देवीधुरा के चार प्रमुख (चम्याल, गहरवाल, लमगड़िया और वालिग) खाम के लोग पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना के बाद बगवाल खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed