{"_id":"67095c43b6f6fa2d2909fedb","slug":"fighting-between-two-parties-ten-people-named-champawat-news-c-229-1-shld1007-114252-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दो पक्षों में मारपीट, दस लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दो पक्षों में मारपीट, दस लोग नामजद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। नेपाल सीमा पर नेपाल बैराज पुल के पास एक दुकान में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की एक दूसरे के खिलाफ तहरीर पर मारपीट और जानमाल की धमकी देने के आरोप में दस आरोपियों को नामजद किया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार एक पक्ष के वार्ड संख्या 5 नई बस्ती निवासी कल्पना ने पुलिस को तहरीर सौंपकर दूसरे पक्ष के वार्ड संख्या 1 शारदा चुंगी निवासी आरोपी भोला कश्यप, किरन, मनोज, रिमझिम, सेजल पर नेपाल बैराज पुल के पास स्थित दुकान में सात अक्तूबर को उसे, उसकी बहन प्रियंका के सिर पर लोहे के बांट से मारने, जान माल की धमकी और गाली देने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 191 (2), 352, 351 (2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दूसरे पक्ष के वार्ड संख्या एक शारदा चुंगी निवासी भोला कश्यप की ओर से तहरीर में सात अक्तूबर को शारदा बैराज पुल के पास दुकान के सामने आरोपी कल्पना, नैना, प्रियंका, सुशीला, लीलावती पर उसकी पत्नी किरन कश्यप को डंडों और लोहे के बाट से मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने धारा 115 (2), 191 (2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना एसआई हिमानी गहतोड़ी को सौंपी गई है।