फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fight of BJP And Congress Workers

वोटिंग से चंद घंटे पहले भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fight of BJP And Congress Workers
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित अभद्रता और मारपिटाई के विरोध में टनकपुर थाने में धरना देते भाजपा ? - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। मतदान शुरू होने से चंद घंटे पहले रविवार देर शाम भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस ने मतदाताओं को शराब और रुपये बांटने का आरोप लगाया तो भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं की पिटाई करने का आरोप लगाया। पिटाई से एक महिला चोटिल हो गई। महिला को एसडीएच में प्राथमिक इलाज के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के 40-50 कार्यकर्ताओं पर वार्ड नंबर चार में जमीर अहमद के घर में घुसकर उनकी पत्नी महनाज और घर में बैठे एक अन्य व्यक्ति जिशान आलम की पिटाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमले से चोटिल महनाज को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलने पर विधायक और भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे। बाद में अस्पताल से कार्यकर्ताओं ने थाने में विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे आरओ हिमांशु कफल्टिया और सीओ अविनाश वर्मा ने तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के आरोप गलत है। सच यह है कि भाजपा के कुछ समर्थक मनिहारगोठ में शराब बांट रहे थे। रोकने और इसका वीडियो बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिटाई की और मोबाइल फेंक दिया। वहीं वार्ड नंबर चार में कुछ लोग रुपये बांट रहे थे। ऐसा करने से रोकने पर पीछा करते हुए कुछ कार्यकर्ता जमीर अहमद के घर तक गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, पूर्व सभासद और कांग्रेस नेता, टनकपुर।
रीठा साहिब क्षेत्र में भी हाथापाई
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों में हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल के बेटे प्रिंस फर्त्याल का आरोप है कि रीठा साहिब क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता सूरज बोरा और उनके कुछ साथियों ने भाजपा के वाहन पर पथराव किया। इस दौरान हुई हाथापाई में उनके कुछ साथियों को चोट भी लगी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता सूरज बोहरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता कर मारपीट का आरोप लगा तहरीर दी। थाना प्रभारी विपिन जोशी ने बताया कि प्रिंस फर्त्याल की तहरीर पर धारा 427 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं सूरज की तहरीर पर आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीट में दो गिरफ्तार
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीट मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तल्ला घोरपट्टा निवासी जितेंद्र सिंह जेष्ठा ने तहरीर में कहा है कि तरुण सिंह जंगपांगी इमला गांव, वीरेंद्र सिंह मर्तोलिया सुरिंग, गजेंद्र सिंह जंगपांगी थल, ललित सिंह सेरा, गुलशन कुमार सहित कुछ अन्य लोग गांव में आकर शराब और पैसा बांटने आए थे विरोध करने पर उन्होंने उन पर हमला कर दिया। वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मुनस्यारी के थानाध्यक्ष एसएल विश्वकर्मा ने बताया कि नामजद आरोपियों में से तरुण सिंह जंगपांगी और गुलशन कुमार की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हमले में वीरेंद्र सिंह के सिर और नाक पर चोटें आई हैं। मुनस्यारी में उपचार करने के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed