{"_id":"07c0b3cb80091b6bc384f2b79e3a2960","slug":"fifth-day-of-doctors-strike-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो माह का वेतन न मिलने से ओपीडी का बहिष्कार करते आ रहे पीपीपी मोड के डॉक्टरों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही। शील प्रबंधन का कहना है कि सरकार से भुगतान मिलने के बाद ही कार्मिकों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार अभी शील प्रबंधन को कोई भुगतान नहीं किया गया है। हड़ताल के चलते रोगियों का उपचार सीएमएस डॉ.मंजीत सिंह के नेतृत्व में डॉ.जितेंद्र जोशी, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, रोशन लाल आदि कर रहे हैं। डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर लोगों मेें भारी गुस्सा है।
विज्ञापन