फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Female trainee officers go the way of functioning of SSB

महिला प्रशिक्षु अफसरों ने जाना एसएसबी के कामकाज का तरीका

Thu, 08 Oct 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 08 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन

प्रांतीय नागरिक सेवा (पीसीएस) के छह महिला प्रशिक्षु अफसरों के दल ने बृहस्पतिवार को एसएसबी के कामकाज का तरीका जाना। एसएसबी की पांचवीं वाहिनी के कमांडेंट रंजीत सिंह ने नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों की सुरक्षा के उपाय बताए। कठिन हालात में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) के काम करने के तरीकों की जानकारी दी।

विज्ञापन


बाद में अफसरों का यह दल पंचेश्वर बीओपी रवाना हुआ। यहां उन्होंने सुरक्षा के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की दिक्कतें और रहन-सहन के स्तर को जाना। शुक्रवार को ये टीम लोहाघाट होते हुए क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा रवाना होगी। राज्य प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पीसीएस अफसरों की टीम में मुक्ता मिश्रा, निर्मला बिष्ट, नूपुर वर्मा, सीमा विश्वकर्मा, युक्ता मिष्टा और स्मृति परमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed