फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fear of fire in the forest of Suni

सुंई के जंगल में आग से अफरातफरी मची

Sun, 21 Jan 2018 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 21 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Fear of fire in the forest of Suni
आईटीबीपी के समीप जंगल में धधकती आग। - फोटो : अमर उजाला
 छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी के समीप सीमेंट फैक्ट्री के पास सुंई के जंगल में अचानक आग भड़कने से अफरातफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर हिमवीरों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।।करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  
विज्ञापन


रविवार को अपराह्न तीन बजे सुंई के जंगल में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग तेजी से सुंई गांव की ओर बढ़ने लगी। आईटीबीपी के प्रभारी सेनानायक बृज मोहन सिंह के नेतृत्व में हिमवीरों ने मौके पर पहुंचकर पानी के टैंकर, अग्निशमन यंत्रों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


समय पर आग पर काबू पाने से देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया। आग बुझाने में उपसेनानी मनोज बहुगुणा, सहायक सेनानी भूपेश नौटियाल, सहायक सेनानी जयंत जोशी, सहायक सेनानी अंबरीश कुमार, एसएमओ डॉ.मोहित गुप्ता, श्रीपाल सिंह हयांकी, सूबेदार मेजर सुरेंद्र शर्मा, बनाशु राम बिनवान आदि के अलावा सुंई गांव के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed