फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Faundation Day of 16 Kumaun Regiment

धूमधाम से मनाया सोलह कुमाऊं रेजीमेंट का स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Faundation Day of 16 Kumaun Regiment
बनबसा में 16 कुमाऊं रेजीमेंट स्थापना दिवस मनाते पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। कुमाऊं रेजीमेंट की 16वीं बटालियन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सेना पदक विजेता 16 कुमाऊं रेजीमेंट के कैप्टन कल्याण सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बनबसा, टनकपुर, खटीमा, चकरपुर, नानकमत्ता, सितारगंज से आए पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

होटल शौर्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मां कालिका की जयकार गूंजी। कैप्टन त्रिभुवन सिंह ने इस रेजीमेंट का इतिहास बताया। सेना पदक से सम्मानित कैप्टन जसपाल सिंह चौहान ने देश के इतिहास में सेना के योगदान पर चर्चा की। सेना पदक विजेता कैप्टन जसपाल सिंह, कैप्टन कल्याण सिंह बोरा, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन नंदन सिंह, सूबेदार प्रेमनाथ, गणेशी नाथ ने भी विचार व्यक्त किए। चार कुमाऊं रेजीमेंट के सीओ कुमाऊं स्काउट्स धारचूूला के सीओ कर्नल अजय पाल सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर जवानों को बधाई दी। कैप्टन अमर सिंह ने आभार जताया। अल्मोड़ा के सूबेदार गोविंद बल्लभ पंत, सितारगंज के सूबेदार प्रेम नाथ समेत बनबसा, टनकपुर, चकरपुर, खटीमा, नानकमत्ता के पूर्व सैनिकों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने उत्तराखंडी पर्वतीय वाद्ययंत्र हुड़का बजा सभी पूर्व सैनिकों को अचंभित कर दिया। उन्होंने कहा कि लोग अपने लिए जीना चाहते हैं जबकि सेना का जवान देश के लिए जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed