{"_id":"60e356338ebc3edbd17554a7","slug":"farmers-should-be-compensated-for-the-loss-of-crops-champawat-news-hld4301676147","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सूखे और अतिवृष्टि से हुई किसानों की फसलों को हुए नुकसान सहित विभिन्न समस्याओं के संबंध में भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान किसानों ने सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की। समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को रामलीला मैदान में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा की। इस दौरान किसानों ने सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए गहरी नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि उनकी रवि की फसल बारिश न होने से सूखे की भेंट चढ़ गई और अतिवृष्टि से खरीफ की फसल में बोई गए धान सहित, मडुवा, आलू सहित मौसमी सब्जी को भारी नुकसान हो गया है।
उन्होंने किसानों को हुई क्षति का जायजा लेकर उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सरकार ने किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मदन पुजारी, मोहन चौबे, देवी दत्त जोशी, दया किशन चौबे, केशव दत्त चौबे, मदन पुजारी, गणेश दत्त चौबे, उमेश जोशी, मंजू बिष्ट, पुष्पा चौबे, पावज्ती चौबे, फकीर राम, गणेश राम आदि मौजूद रहे।