फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers crying due to non payment of paddy

Champawat News: धान का भुगतान नहीं होने से किसानों में रोष

Thu, 30 Nov 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 30 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers crying due to non payment of paddy
बनबसा (चंपावत)। धान का भुगतान नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। धान केंद्र में डेढ़ माह पूर्व बेचे धान का भुगतान नही होने से अगली फसल की तैयारी करने में असमर्थता जता रहे हैं।
विज्ञापन


धान खरीद को बनबसा में क्रय विक्रय समिति ने पहली अक्तूबर को कांटा लगाया था। 20 अक्टूबर से बेचे गए धान का भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। केनी पफेट, सेवानिवृत्त कैप्टन वीरेंद्र रजवार, गणेश प्रसाद मौर्य, कृष्णानंद कापड़ी, लक्ष्मण नाथ, तारा चंद समेत डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों ने 20 अक्तूबर को धान बेचना बताया लेकिन आज तक उनका भुगतान नही हो पाया है।
विज्ञापन

शीघ्र धान का भुगतान नही होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जबकि विभाग 30 अक्तूबर तक भुगतान होना बता रहा है। क्रय विक्रय समिति सचिव मनोहर दत्त सती ने बताया कि उनका कार्य किसानों से धान खरीदना है। उधर हल्द्वानी स्थित यूसीएफ के जिला प्रबंधक कबड़वाल ने बताया कि तकनीकी खामियों के कारण कुछ किसानों का भुगतान नही हो पाया होगा। इसके लिए वे देहरादून मुख्यालय से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed