फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Families of freedom fighters kept fasting

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने रखा उपवास

Mon, 02 Oct 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Mon, 02 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Families of freedom fighters kept fasting
चंपावत में गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित। - फोटो : अमर उजाला
जय चंद्र चौड़ाकोटी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित न किए जाने से आक्रोशित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने गांधी जयंती पर उपवास रखा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण परिषद के बैनर तले सेनानियों के आश्रितों ने मोटर स्टेशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे बैठ कर रामभजन गाए।
विज्ञापन


उनका कहना है कि कई प्रमाण होने के बावजूद सेनानी जयचंद्र चौड़ाकोटी को आज तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित नहीं किया गया है। शासन प्रशासन द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। उनका कहना था कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस व अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर शासन प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को आमंत्रित नहीं किया जाता है।  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी के नेतृत्व में एकजुट हुए सेनानियों के आश्रितों सूखीढांग क्षेत्र के सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में शामिल जय चंद्र चौड़ाकोटी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित न किए जाने पर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


कहा कि  सेनानी के संबंध में सभी अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा इस मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। उपवास रखने और राज भजन गाने वालों में चंद्रमोहन जोशी, गुमान सिंह प्रथोली, बृजमोहन चौड़ाकोटी, जानकी पाटी, प्रवीण ओली, चिरंजीलाल वर्मा, सज्जन लाल वर्मा, दीपा चौधरी, गिरधर सिंह फर्त्याल, बहादुर सिंह फर्त्याल, हरीश चंद्र जोशी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed