फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fallowup of Champawat Accident

चंपावत जिले में 15 दिन में हो चुके पांच सड़क हादसे, चार की मौत और 16 घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fallowup of Champawat Accident
चंपावत। चंपावत जिले में इस साल साढ़े पांच महीने से भी कम समय में जितने सड़क हादसे हुए हैं, उतने पिछले तीन साल में कुल मिलाकर नहीं हुए हैं। कुमाऊं की सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना भी चंपावत जिले के ककनई में 21 फरवरी को हुई थी जिसमें एक साथ 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस साल अब तक कुल 34 लोगों की जान जा चुकी हैं। इनमें से चार लोगों की मौत पिछले 15 दिनों में हुई है। इस अवधि में पांच सड़क हादसों में चार लोगों की मौत के अलावा 16 यात्री घायल भी हुए।
विज्ञापन

एआरटीओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि सड़क दुर्घटना की कोई एक नहीं कई कारण हैं। खराब सड़क, वाहनों की फिटनेस में खामी, तेज गति, ओवरलोडिंग जैसे कारण हैं लेकिन सबसे मुख्य वजह लापरवाही और नशे में वाहनों को चलाना है। चंपावत जिले में बिचई और अमररूबैंड को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था लेकिन इन स्थानों में सुधार किए जाने से इन्हें ब्लैक स्पॉट की श्रेणी से हटा दिया गया है। इसके अलावा स्वांला, अमोड़ी सहित सात डेंजर जोन है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि हादसों के कारणों की पहचान लगा इन पर काम किया जा रहा है। क्रशबैरियर लगाने के अलावा गति अवरोधकों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उठाए गए इन कदमों पर होना है काम
1. जर्जर और जोखिम वाली सड़क को ठीक करने के साथ जरूरत के मुताबिक गति अवरोधक और रंबल स्ट्रीप लाए जाएंगे।
2. क्षमता से अधिक सवारी बिठाने और निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई।
3. नियमित जांच कर नशेड़ी चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने।
4. खतरे वाली सड़कों के आसपास एंबुलेंस की तैनाती।
5. धूल से निजात पाने के लिए आबादी वाली जगहों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।
6. नियमित अंतराल में परिवहन, पुलिस और प्रशासन का संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
चंपावत जिले में 15 दिन में हुए सड़क हादसे
29 मई: टनकपुर में पूर्णागिरि मार्ग पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत।
5 जून: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठवें मील के पास टै्रक्ट्रर ट्रॉली पलटी, चार मजदूर चोटिल।
5 जून: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के पास ब्रेक फेल कार दीवार से टकराई, दो लोग घायल।
6 जून:कुलियालगांव के गिनीबैंड में जीप के खाई में लुढ़कने से तीन की मौत और आठ लोग घायल।
6 जून: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के पास सब्जी का कैंटर पलटने से दो लोग घायल।
2019 से अब तक हुईं सड़क दुर्घटनाएं:
वर्ष- मृतक- घायल
2019: 19- 41
2020: 02- 08
2021: 04- 14
2022 (10 जून तक): 34- 58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed