{"_id":"fc0bb63ed84a541fb877c5f904dc8f4a","slug":"fair-indignation-at-not-getting-the-benefit-of-bpl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल का लाभ नहीं मिलने से फूटा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल का लाभ नहीं मिलने से फूटा आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कर्मचारी कालोनी के दर्जनों लोगों ने पालिका के सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की आय कम होने के बावजूद बीपीएल राशन कार्ड नहीं बनाने पर रोष जताया है। मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजनों और लोगों ने इस बाबत तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन भेजकर तत्काल जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
मंगलवार को तहसील परिसर में एकत्र पालिका के सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी एवं उनके परिजनों ने कहा कि वह लोग पालिका के स्वच्छक, माली आदि पदों से सेवानिवृत्त हैं। कई पूर्व कर्मियों की मौत हो चुकी है, उनके परिवार में विधवा पत्नी एवं बच्चे हैं। उनकी आय मात्र पेंशन ही है। उनके राशन कार्ड में अब भी वार्षिक आय एपीएल कार्ड की दर्शाई गई है। तहसील प्रशासन एवं पूर्ति विभाग बिना जांच किए आय दर्शा रहा है। इससे उनको बीपीएल कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने तत्काल जांच कर गरीबी रेखा से नीचे के कार्ड बनाने की मांग की। इस बीच प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
आयुक्त को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि कमला देवी पत्नी जगन्नाथ प्रसाद के मामले में आय की जांच की मांग की गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। राशन कार्ड में आय 1,68000 रुपये दर्ज है, जबकि वर्तमान में मासिक आय 4,455 रुपये है। इसके अलावा पालिका से अवकाश प्राप्त लोगों की विधवाओं को मात्र 3,500 रुपये पेंशन मिलती है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। ज्ञापन देने एवं प्रदर्शन करने वालों में कमला देवी, शांति, रामदेई, नन्ही देवी, शकुंतला, सीमा, नन्ही देवी, रामकुमार, रामपाल, नवीन चंद्र जोशी, मुजेंद्र, विशन दत्त, हेमा सिंह, विजय कुमार, केशर सिंह, गोपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन