फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Facility will be provided.

Champawat News: एससी छात्र-छात्राओं को मिलेगी निशुल्क आवासीय सुविधा

Fri, 07 Apr 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 07 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Facility will be provided.
चंपावत। राजकीय डिग्री कॉलेज के अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा मिलेगी। इसके लिए कॉलेज परिसर के नजदीक जमीन चिन्हित कर ली गई है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से बनने वाले इस छात्रावास में रहने और खाने की व्यवस्था निशुल्क होगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा कैंपस से संबद्ध चंपावत राजकीय डिग्री कॉलेज में इस वक्त 1300 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। इनमें 15 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं एससी जाति के हैं। अब इन छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा देने के लिए कॉलेज परिसर के पास जमीन चिह्नित की गई है। छात्र और छात्राओं के लिए आवासीय व्यवस्था अलग-अलग की जाएगी। चंपावत से पूर्व लोहाघाट राजकीय डिग्री कॉलेज में एक महिला छात्रावास है।
विज्ञापन

छात्रावास के प्रमुख बिंदु:
1. राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर के पास फुलारगांव में चयनित की गई है 50 नाली जमी।
2. छात्रावास में अनुसूचित जाति के 50 छात्र और 50 छात्राओं के लिए निशुल्क आवासीय व्यवस्था होगी।
3. समाज कल्याण विभाग छात्रावास का निर्माण कर कॉलेज प्रशासन को सौंपेगा।
एससी जाति के छात्रावास के लिए 50 नाली जमीन चिह्नित कर ली गई है। इस प्रस्ताव को निदेशालय को भेजा गया है। छात्रावास में 50 छात्र और 50 छात्राओं के रहने की निशुल्क व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed