{"_id":"5999dd08c51447545ffbc62a14a4cebf","slug":"expressed-opposition-protesting-against-bsnl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की सेवाएं मंगलवार को चौथे दिन भी प्रभावित रही। ऊर्जा निगम के बिलों का भुगतान न किए जाने पर एक्सचेंज की बिजली काटने के बाद हालांकि विभागीय अधिकारियों ने जनरेटर चलाने की व्यवस्था की गई थी, जो कुछ समय चलने के बाद जनरेटर का तेल समाप्त होते ही ठप हो गई।
विज्ञापन
इससे कुछ समय के लिए मोबाइल सेवाएं शुरू हुई, लेकिन अन्य सेवाएं प्रभावित रही। बाद में सभी सेवाएं ठप पड़ गई। इसके विरोध में यहां के लोगों, व्यापारियों, युवाओं ने बीएसएनएल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।
विज्ञापन
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ललित पाटनी के नेतृत्व में प्रशांत बिष्ट, हेम शर्मा, दीपक भट्ट, अर्जुन सिंह, चतुर सिंह, नंदन शर्मा, संजय पाटनी, हेम बिष्ट, ललित पाटनी, विक्रम गोस्वामी आदि का कहना था कि आए दिनों बीएसएनएल की सेवाएं बाधित रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सेवाएं चालू नहीं की गई तो लोग सड़कों में उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन