फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Expences For Candidature of UKD MLA

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे 30 लाख 80 हजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Expences For Candidature of UKD MLA
चंपावत जिला सभागार में विधानसभा चुनाव की तैयारी बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शिता के साथ संपादित करवाने के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों को एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया। डीएम विनीत तोमर की मौजूदगी में वरिष्ठ कोषाधिकारी रिचांशु शर्मा ने स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, व्यय अनुवीक्षण सेल, लेखा टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपादित करने के लिए उस पर व्यय होने वाले खर्चों पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी की ओर से अधिकतम 30.80 लाख रुपये तक की राशि व्यय करने का प्रावधान है। इस सीमा का पालन करवाने के लिए प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जानी जरूरी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा ने बताया कि निर्वाचन के दौरान अवैध नकदी एवं शराब तस्करी पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति ज्यादा नकदी ले जाएगा और जांच में दस्तावेज समेत जरूरी साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर राशि जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed