फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Expedite revenue officer

राजस्व वसूली में तेजी लाएं अफसर

Wed, 16 Sep 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 16 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर एएस नयाल ने डीएम दफ्तर परिसर के विभिन्न पटल का मुआयना किया। उन्होंने खनन कार्यों में बीते वर्ष के 8 लाख के सापेक्ष इस साल अब तक महज 3.04 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति पर नाराजगी जताई। तय लक्ष्य को हासिल करने के साथ राजस्व बढ़ाने के लिए तेजी लाने को कहा गया।

विज्ञापन


बताया गया कि इस साल लाइसेंसधारियों की मृत्यु होने के कारण 35 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त किया गया। सेवा का अधिकार के अंतर्गत स्वीकृत, अस्वीकृत और लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्तृत रिपोर्ट में खामी पर पटल सहायक को चेतावनी दी गई। जमीन से संबंधित सभी खाता-खतौनियों के रिकार्ड कंप्यूटरीकृत करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन से संबंधित लोगों के मोबाइल फोन और वाट्सएप नंबर अपडेट रखने को कहा गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पीआरडी, पुलिस और अनय लोगों को आपदा की ट्रेनिंग देने के साथ ही जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


आयुक्त ने रिटायर्ड कर्मियों को मिलने वाले लाभों के लिए कार्रवाई को निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट के अलावा नवनिर्मित मालखाना और निर्वाचन कार्यालय का भी मुआयना किया गया। इस दौरान डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, सीडीओ श्याम सुंदर पांगती, एसडीएम नरेश दुर्गापाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed