फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Examination of the 'failure' of the 188 candidates

परीक्षा से पहले ही ‘फेल’ हुए 188 अभ्यर्थी

Tue, 15 Dec 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 15 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन

जिले में राजस्व उप निरीक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा तो 15 जनवरी से होगी, लेकिन इससे पहले ही कई अभ्यर्थी परीक्षा से आउट हो गए हैं। दरअसल इन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों में कमी होने से इन्हें निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक के 21 पदों के लिए 1656 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। मंगलवार को इन आवेदनों की जांच पूरी हुई। प्रभारी जिलाधिकारी जेएस राठौर ने बताया कि जांच के बाद जांच टीम ने 188 आवेदन (11.35 प्रतिशत) पत्र निरस्त किए। इन फार्मों में सेवायोजन पंजीकरण सहित कई कागजातों की कमी पाई गई।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षकों के लिए 15 से 25 जनवरी 2016 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 20 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। 25 से 31 मार्च तक उत्तर कुंजी का प्रकाशन होगा। 1 से 15 अप्रैल तक आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेगी, जबकि 30 अप्रैल को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 30 जून को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। 15 जुलाई को स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा। 1 सितंबर 2016 से चयनित उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच न हुई, तो भाजपा करेगी आंदोलन
करीब दो माह पहले चंपावत डिवीजन के तहत 12 वन आरक्षी की परीक्षा हुई थी। छात्रसंघ सहित कई संगठनों की मांग पर गड़बड़ी के आरोपों की जांच के आदेश 17 नवंबर को अपर प्रमुख वन संरक्षक ने दिए, मगर इसकी रिपोर्ट प्रशासन के पास अब तक नहीं पहुंच सकी। वहीं मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने निष्पक्ष जांच के लिए विभागीय जांच के स्थान पर किसी तटस्थ एजेंसी से जांच करने की मांग की है। इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन भेजा गया है। ऐसा नहीं होने पर राज्यपाल से मुलाकात करने सहित आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed