{"_id":"debf8a589ca4d7616ab5a33a820dbcf2","slug":"ex-welfare-committee-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिक कल्याण समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल के प्रतिनिधि के तौर पर उनकी दीदी जानकी खर्कवाल ने 1962 के चीन युद्ध के शहीद उत्तम चंद की वीरांगना सरस्वती चंद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर स्कूल में समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता और पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में शहीद वीरांगना सरस्वती चंद, वर्ष 1965 युद्ध के शहीद किशन सिंह की वीरांगना लक्ष्मी देवी और शहीद उत्तम चंद के साथी सूबेदार धन सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सूबेदार धनसिंह, शहीद किशन सिंह के पुत्र कै. त्रिभुवन सिंह, सेना मेडल और विशिष्ट सेना मेडल प्राप्त पूर्व ब्रिगेडियर पुष्कर चंद ने अपने अनुभव सुनाए। प्रधानाचार्य विष्णुशरण शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरुंग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान, थानाध्यक्ष बीआर पौरी के अलावा बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी और सदस्य, सैनिक आश्रित, गणमान्य लोग, छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।