{"_id":"5cb0cf23bdec22143a67ff82","slug":"evm-and-vvpat-brought-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में खच्चरों से भी ढोया गया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में खच्चरों से भी ढोया गया सामान
Fri, 12 Apr 2019 11:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
हयात राम रीठा साहिब (चंपावत)।
हयात राम रीठा साहिब (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री को रोड से 17 किमी दूर नौलियागांव से रीठा साहिब पीठ पर ढो कर लाता खच्चर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले चंपावत जिले में तमाम चुनाव में मशीनरी ने ही नहीं, खच्चरों ने भी सहभागिता की। सड़कविहीन दूरदराज के कई गांवों में इन खच्चरों ने चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में अहम भूमिका अदा की। रीठा साहिब और सूखीढांग तक शुक्रवार को इन खच्चरों के जरिए ईवीएम, वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री लाई गई।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि चंपावत जिले के सड़क से कटे दूरदराज के पोलिंग बूथों में खच्चरों के जरिए चुनाव सामग्री का ढुलान किया गया।
विज्ञापन
बुड़म, ककनई, कठौल, डांडा, बुंगा दुर्गापीपल, नौलापानी, मछियाड़, कलियाधूरा, गोलडांडा, बिनवालगांव सहित कुल 33 बूथों में चुनाव सामग्री पहुंचाने और मतदान निपटने के बाद सामग्री लाने के लिए खच्चरों का उपयोग किया गया। रीठा साहिब और सूखीढांग के बाद चुनाव सामग्री को बसों के जरिए चंपावत लाया गया।
विज्ञापन
ये सभी टीमें शुक्रवार शाम तक यहां पहुंच गईं।