{"_id":"58ff72f04f1c1b0b71c0ccef","slug":"even-after-20-hours-there-was-no-fire-in-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 घंटे बाद भी जंगल की आग नहीं बुझी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 घंटे बाद भी जंगल की आग नहीं बुझी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
लधिया घाटी के जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लधिया घाटी के करीब तीन हेक्टेयर के जंगल आग की चपेट में हैं। जंगल में यह आग 20 अप्रैल को मॉकड्रिल निपटने के पांच दिन बाद यानि सोमवार रात को लगी, जो 20 घंटे के बाद भी बुझाई नहीं जा सकी है।
लधिया घाटी के मंगललेख, पोखरी, वारसी, सिरना आदि के कई जंगल आग की चपेट में है।
ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात को अचानक जंगल में आग लग गई। इससे काफी बड़े एरिया के जंगल प्रभावित हुए हैं। इस इलाके में चीड़ की बहुतायत होने से ये जंगल संवेदनशील है। ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी वन विभाग को दी। भिंगराड़ा के वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।