फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Encroachment should be remarked.

एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित करें : डीएम

Mon, 08 May 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 08 May 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Encroachment should be remarked.
चंपावत। सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में जिला सभागार में संपन्न हुई। डीएम ने कहा कि सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को संबंधित विभाग एक सप्ताह के भीतर चिन्हित कर संबंधित को नोटिस दे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग की भूमि में अतिक्रमण हुआ है उस संबंधित विभाग का दायित्व है कि अतिक्रमण जल्द से जल्द हटे। उन्होंने कहा कि वन विभाग, लोनिवि, सिंचाई, राजस्व, रेलवे और नगरपालिका के साथ बैठक कर चिह्नित किए गए अतिक्रमण स्थलों से तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई शुरू करना सुनिश्चित करें। इस कार्य को एक अभियान के तहत लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में की जाने वाली प्रत्येक दिन की कार्रवाई उन्हेंं भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रिंकू बिष्ट सहित लोनिवि, सिंचाई और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed