{"_id":"645d268c24f7ecd50e070338","slug":"encroachment-removed-in-tanakpur-champawat-news-c-8-1-137641-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया
Thu, 11 May 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 11 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार शाम नगर के वर्मा लाइन वार्ड तीन में सरकारी भूमि पर किए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। यहां व्यापारी कपिल अग्रवाल ने मार्ग किनारे सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था जिससे मार्ग संकरा हो गया था। वहीं नगर पालिका को भी मार्ग किनारे इंटरलॉक टाइल लगाने की जगह नहीं बची।
बताया गया कि कॉलोनी के प्रभु सिंह नामक व्यक्ति ने जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी से इसकी शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर प्रशासन और पालिका की टीम ने एसडीएम सुंदर सिंह की मौजूदगी में फोर्स की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इस दौरान तहसीलदार पिंकी आर्या, सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह मंगला, वीरेंद्र पुंडिर आदि मौजूद थे। एसडीएम ने कहा कि सरकारी भूमि से जल्द ही अन्य अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। संवाद