{"_id":"592ef8b84f1c1b7508bdb349","slug":"employees-officials-swear-not-to-use-lee-tobacco","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों-अधिकारियों ने ली तंबाकू का सेवन न करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों-अधिकारियों ने ली तंबाकू का सेवन न करने की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Wed, 31 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प लेते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिले भर के सरकारी कार्यालयों, विभागों और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोनिवि के डिवीजन कार्यालय में मिनिस्ट्रीयल एसोसिशन के एमसी जोशी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर शीषराम भट्ट, प्रकाश सिंह तड़ागी, पीसी पंत, गिरीश जोशी, रोहित पांडेय, मोहन सिंह सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। सीओ प्रयाग सिंह कफलिया के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और जवानों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन के अलावा सभी थानों, चौकियों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, एलआईयू निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल, पेशकार एसएस गुसांई, दशरथ प्रसाद, प्रेम उपरारी, विनोद चंद्र पांडेय, संदीप चंद, विनोद जोशी, हरिशंकर मिश्रा, प्रकाश आदि मौजूद रहे। जीआईसी सिप्टी में नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य की अगुवाई में तंबाकू निषेध जागरूकता रैली निकाली गई।
दस-दस लोगों को तंबाकू निषेध के प्रति जागरूक करें
चंपावत। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने न तो नशा करने और किसी को नशा न करने देने की शपथ ली। इस मौके पर प्राचार्य डा. गंगा बोहरा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बच्चों को तंबाकू सेवन से दूर रहने को कहा और उन्हें शपथ दिलाई गई। डा. तनुजा बिष्ट, डा. सुमनकुमारी, डा. वीपी ओली ने तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अपने प्रयास से दस-दस लोगों को तंबाकू निषेध के प्रति जागरूक करें।
वैज्ञानिक तरीके से दी जानकारी
चंपावत। डीएम डा. अहमद इकबाल ने जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर वर्षों से चली आ रही धूम्रपान एवं मदिरा सेवन से चिंता दूर होने की चली आ रही गलत अवधारणा के विषय में वैज्ञानिक तरीके से बच्चों को जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से धूम्रपान तथा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरुक किया। कार्यक्रम में डा. रश्मि पंत, डा.केसी ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी, एमपी जोशी, समाज कल्याण विभाग के शिव प्रसाद जोशी, बीना चौधरी, हीराबल्लभ पांडेय, भवान सिंह मेहता, जगदीश जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
तंबाकू निबंध प्रतियोगिता में भावना अव्वल
लोहाघाट/पाटी। आदर्श जीजीआईसी खेतीखान में प्रधानाचार्या हेमलता जोशी के निर्देशन में हुई वरिष्ठ वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में भावना जुकरिया ने पहला, भावना पांडेय ने दूसरा और अंजली भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में दिव्या बोहरा, अंजलि कापड़ी, सानिया मेहरा, पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आरती टम्टा, कुसूम भट्ट, मनीषा और सीनियर वर्ग में सुनिधि कर्नाटक, भावना पांडेय, चंद्रकला भट्ट और भाषण प्रतियोगिता में भावना जुकरिया, भावना पांडेय और रेखा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंचनलता यादव, योगिता पचौली ने छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
इधर जीआईसी पाटी में खंड शिक्षाधिकारी उदय प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता और सतीश जोशी और प्रदीप जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डा.आभाष सिंह ने तंबाकू से होने वाले बीमारियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अमरीश वर्मा, रामनाथ, केदार दत्त, प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
-
लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया
टनकपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा कर्मचारियों ने लोगों का तंबाकू के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को तंबाकू से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे असर से आगाह किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. प्रीति दिनकर, फार्मासिस्ट एमसी भट्ट आदि मौजूद थे।