{"_id":"19ac5391bb4b009976f735ec2b800794","slug":"emphasis-on-scientific-thinking-adopt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक सोच अपनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक सोच अपनाने पर जोर
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवि टू में एक दिनी टेक्नालाजी इनबेल्ट साइंस एजूकेशन प्रोग्राम कार्यशाला आयोजित हुई। उद्घाटन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नई वैज्ञानिक सोच अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञान शिक्षा अनुसंधान संस्थान (यू-सर्क) देहरादून, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज भीमताल, कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया, स्पोकन ट्यूूटोरियल आईआईटी मुंबई के तकनीकी सहयोग से केवि टू में कार्यशाला हुई। प्राचार्य हेमंत कुमार त्रिपाठी ने विज्ञान तकनीक आधारित शिक्षा की विभिन्न उपयोगिता की जानकारी दी। कंप्यूटर शिक्षक आनंद मिश्रा की देखरेख में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता यूसर्क के तकनीकी आधारित विज्ञान शिक्षा प्रोग्राम समन्वयक डॉ. आशुतोष भट्ट ने तकनीकी आधारित शिक्षा के विभिन्न आयामों के बारे में बताया।
विज्ञापन
यूसर्क के निदेशक प्रो. डॉ. दुर्गेश पंत ने भी विचार रखे। छात्रा प्रगति, कारून्या ने कार्यशाला के बारे में विचार रखे। कक्षा 11 एवं 12 विज्ञान वर्ग के 70 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य त्रिपाठी, डॉ. भट्ट, डॉ. एमके शर्मा ने छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र बांटे। संचालन डॉ. जीडी पांडे ने किया। एचपी वर्मा ने आभार जताया। इस दौरान शिक्षिका वंदना, एस मजूमदार, ज्योति जोशी, एके मिश्रा, केएस रावत आदि थे।
विज्ञापन