{"_id":"67226a95a5da77aaad0087ed","slug":"emergency-services-will-remain-operational-24-hours-on-diwali-festival-champawat-news-c-229-1-cpt1001-115056-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दीपावली पर्व पर 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दीपावली पर्व पर 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू
Wed, 30 Oct 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में दीपावली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। जिले के सभी चिकित्सा केंद्रों में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे खुले रहेंगी। इससे मरीजों को पर्व पर इलाज कराने में राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि आगामी जिले के सभी चिकित्सा केंद्रों में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे कार्यरत रहेगी। केंद्रों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सा स्टाफ तैनात किया गया है।
किसी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए औषधियों, उपकरण और वेंटिलेटर आदि क्रियाशील अवस्था में उपलब्ध रहेंगे। बर्न वार्ड तैयार कर लिया गया है। 31 अक्तूबर और एक नवंबर को आने वाले रोगियों का इलाज 24 घंटे किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पर्व पर आतिशबाजी सावधानी से करें। अपील करते हुए कहा कि पटाखे कम से कम जलाएं। इससे निकलने वाला धुंआ हमारे अपनों के लिए नुकसान का कारण बन सकता है। तेज पटाखों की आवाज से कान के पर्दे फट सकते हैं। आंखों की रोशनी भी जा सकती है। ऐसे में उन्होंने लोगों से तेज आवाज वाले पटाखे नहीं चलाने की अपील की है। बच्चों से बढ़ों की देखरेख में पटाखे जलाने की अपील की।