फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant tramples wheat crop in Ucholigoth tanakpur

Tanakpur: गजराज पर सोलर फेंसिंग के करंट का नहीं हुआ असर, गांव में घुसे तीन हाथी; गेहूं की फसल रौंदी

Wed, 05 Mar 2025 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 05 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

शारदा रेंज से सटे उचौलीगोठ ग्राम पंचायत में सोलर फेंसिंग में दौड़ते करंट से भी हाथी निकलकर गांव में घुसने लगे हैं। मंगलवार देर रात तीन हाथी गांव में घुसे और सुबह 5:30 बजे तक फसलों को रौंदते रहे।

विज्ञापन
Elephant tramples wheat crop in Ucholigoth tanakpur
हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर में शारदा रेंज से सटे उचौलीगोठ ग्राम पंचायत में सोलर फेंसिंग में दौड़ते करंट से भी हाथी निकलकर गांव में घुसने लगे हैं। मंगलवार देर रात तीन हाथी गांव में घुसे और सुबह 5:30 बजे तक फसलों को रौंदते रहे। ग्रामीणों के साथ शारदा रेंज के रेंजर पूरन चंद्र जोशी भी सुबह तक हाथियों को भगाने में जुटे रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन

ग्रामीण सुंदर महर ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12:30 बजे एक साथ तीन हाथी गांव में घुस आए, जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। सुबह करीब 5:30 बजे बमुश्किल हाथी पंचायत घर के पास से जंगल में लौटे।

विज्ञापन

रेंजर जोशी ने बताया कि उनके सामने ही दो हाथी सोलर फेंसिंग के करंट से निकले। उन पर बिजली के करंट का भी कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की। बताया कि किशोर महर, सुनील महर, श्याम सिंह, रमेश सिंह की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed