फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant broke the wall of Adi Shakti Peeth situated in Boom

Champawat News: हाथी ने बूम स्थित आदि शक्तिपीठ की दीवार तोड़ी

Tue, 19 Aug 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 19 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Elephant broke the wall of Adi Shakti Peeth situated in Boom
टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे बूम ​स्थित आदि ​श​​क्तिपीठ में क्षतिग्रस्त दीवार। स्रोत : ग्रामी
टनकपुर (चंपावत)। हाथी ने सोमवार की देर रात बूम स्थित आदि शक्तिपीठ की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों की धान की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाया। वन विभाग की टीम भी रात को मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बूम क्षेत्र के समाजसेवी घनश्याम भट्ट ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक हाथी जंगल से गांव में घुस आया। हाथी ने आदि शक्तिपीठ की दीवार को तोड़ दिया। इस बीच उनके बगीचे में आम और लीची की टहनियां तोड़ दी। आवाज होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस बीच बाबा मंगलदास, सुंदर सिंह, राजू महर आदि की धान की फसल को भी रौंद दी। इधर, शारदा वन रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि वन कर्मियों की तीन टीमों को रात्रि गश्त में लगा दिया है। इस बीच रेंज से सटे गांव के किनारे लगाई सोलर फेंसिंग में बिजली करंट दौड़ने की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed