फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Electricity supply should not be interrupted on the day of counting

मतगणना के दिन बाधित न हो विद्युत आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply should not be interrupted on the day of counting
चंपावत में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते सामान्य प्रेक्षक और डीएम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मतगणना की तैयारियों को लेकर सामान्य प्रेक्षक एमआर रवि कुमार और जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर ने गोरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। मतगणना के दिन विद्युत आपूर्ति बाधित न रहे, इसके लिए समुचित व्यवस्थाओं को करने के निर्देश दिए। साथ ही वैकल्पिक आपूर्ति के लिए जेनरेटर आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेरिकेडिंग, ईटीबीपीएस, एनकोर, मीडिया सेंटर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं के लिए भी व्यवस्थाओं को करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की मतगणना के दिन मतगणना केंद्र में कंप्यूटर एवं नेटवर्किंग व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहां एडीएम शिवचरण द्विवेदी, पालिका के ईओ चंद्रशेखर शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट और ईटीबीएस की गणना सावधानी पूर्वक करें
चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को सामान्य प्रेक्षक एमआर रवि कुमार की मौजूदगी और जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में मतगणना कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस का दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रेक्षक ने कहा कि पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की गणना सावधानी पूर्वक की जानी आवश्यक है। ईटीपीबीएस की गणना संबंधी प्रशिक्षण देवकी नंदन भट्ट और पोस्टल बैलेट संबंधी प्रशिक्षण जीवन चंद्र कलोनी ने दिया। प्रशिक्षण में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, आरओ लोहाघाट रिंकू बिष्ट, आरओ चंपावत हिमांशु कफल्टिया, अनिल कुमार चन्याल आदि थे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मतगणना की तैयारियां पूरी, सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे आदि लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एफआर चौहान, एसडीएम सदर नंदन कुमार, एसडीएम धारचूला ने मतगणना स्थल में सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आशीष कुमार चौहान के दिशा निर्देश पर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल में सीसीटीवी लगाने, कंप्यूटर लगाने आदि का कार्य पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि मीडिया सेंटर आदि का कार्य किया जा रहा है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए तीन डिप्टी एसपी, आठ इंस्पेक्टर और

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था आईटीबीपी के जिम्मे
पिथौरागढ़। आईटीबीपी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़ा पहरा दे रही है। आईटीबीपी के जवान स्ट्रांग रूम के बाहर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाकर दिन रात जागकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed