{"_id":"5d73e7148ebc3e01830a047d","slug":"elections-in-colleges-champawat-news-hld3558306176","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ आमसभा:लोकलुभावने वादे के साथ वोट को लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ आमसभा:लोकलुभावने वादे के साथ वोट को लगाई गुहार
विज्ञापन
देवीधुरा के राजकीय आदर्श डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ महासभा के दौरान मौजूद छात्र।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज परिसर में 9 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को आमसभा हुई। छात्रसंघ अध्यक्ष पद की एबीवीपी की प्रत्याशी दीपा जोशी और निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कार्की ने लोक लुभावने वादे कर समर्थन की अपील की।
कार्की ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी से लेकर आधारभूत ढांचे का अभाव है। इसे दूर करने का वह प्रयास करेंगे। एबीवीपी की प्रत्याशी दीपा जोशी ने कहा कि संगठन के बल पर कॉलेज की कई समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने शिक्षकों और लैब के उपकरणों की कमी को दूर करने का वादा किया। 859 छात्र-छात्राएं पांच पदों के लिए मतदान करेंगे।
एबीवीपी के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रविशंकर ने छात्र हित में कार्य करने, उपाध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश अधिकारी ने कॉलेज की हर समस्या को दूर करने की बात कही। एबीवीपी से संयुक्त सचिव के दावेदार चंद्रमणि जोशी ने कहा कि कैंपस में एनसीसी यूनिट खोलने का प्रयास किया जाएगा। निर्दलीय उम्मीदवार आशीष गिरी ने कॉलेज में चहारदीवारी समेत अन्य कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन
एबीवीपी की छात्रा उपाध्यक्ष की प्रत्याशी दीपिका भट्ट ने कॉलेज हित में कार्य करने का वादा किया। निर्दलीय छात्रा उपाध्यक्ष किरन देव ने छात्र हित में काम करने का भरोसा दिलाया। एबीवीपी से कोषाध्यक्ष पद की दावेदार तनुजा थ्वाल और निर्दलीय प्रत्याशी विनोद बोहरा ने छात्र-छात्राओं से उनके पक्ष में मतदान की अपील की। प्राचार्य डॉ. राधेश्याम भट्ट ने सभी प्रत्याशियों से कॉलेज हित में काम करने और सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव में हिस्सा लेने की अपील की।
सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। कॉलेज की मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रणीता नंद के संचालन में हुई छात्र सभा में डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. बीपी ओली, डॉ. अलका, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. मीना परगाई, रुचिता भट्ट, डॉ. सुनील कुमार और डॉ. देवकी नंदन मौजूद थे।
देवीधुरा में तीन पदों पर एक भी नामांकन नहीं
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के राजकीय आदर्श महाविद्यालय में हुई आमसभा में चारों प्रत्याशियों ने कॉलेज को सही मायने में आदर्श बनाने के लिए प्रयास करने का वादा किया। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमल किशोर व दीपेंद्र कुल्याल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के चेतन चम्याल व गणेश राणा ने छात्रों से समर्थन की अपील की। प्राचार्य एएस उनियाल ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
चुनाव अधिकारी एसके सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी नवीन चंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को 300 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। इससे पूर्व अध्यक्ष पद पर प्रकाश महर, उपाध्यक्ष पद पर रेखा भट्ट, सचिव पद पर गोकुल राम और कोषाध्यक्ष पद पर नीरज चंद्र जोशी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और कला संकाय में एक भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया।