{"_id":"6144dbe68ebc3e35e94a6998","slug":"election-of-poornagiri-cameti-tanakpur-news-hld438316060","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 अक्तूबर को होगा मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 अक्तूबर को होगा मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति का चुनाव
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के चुनाव को लेकर आम बैठक में मौजूद पुजारी। (विज्ञप्ति)
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के चुनाव की घोषणा हो गई है। 17 अक्तूबर को समिति के नई कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा। चुनाव की घोषणा होने के साथ ही पूर्णागिरि धाम में चुनावी हलचल तेज हो गई है। मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों ने राजनीतिक गणित बैठाना शुरू कर दिया है।
मां पूर्णागिरि धाम की मंदिर समिति का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा होने का समय नजदीक आते ही चुनाव की हलचल दो माह पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन शुक्रवार को मंदिर समिति की आम बैठक में चुनाव की तिथि घोषित होने से हलचल बढ़ गई है।
बैठक में सर्वसम्मति से 17 अक्तूबर को मतदान करवाने का फैसला लेते हुए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की गई है। समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नौ अक्तूबर को नामांकन, 10 को नाम वापसी, चुनाव चिह्न का आवंटन और 17 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में सचिव गिरीश पांडेय ने संचालन किया। बैठक में समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, तारा दत्त तिवारी, हरीश तिवारी, मोहन चंद्र पांडेय आदि थे।
छह सदस्यीय चुनाव समिति भी गठित
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के लिए छह सदस्यीय चुनाव समिति भी गठित कर ली गई है। समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि चुनाव करवाने के लिए गठित कमेटी में पूर्व ग्राम प्रधान मथुरा दत्त पांडेय, पूरन चंद्र तिवारी, दीपमोहन तिवारी, नरेश चंद्र पांडेय, हरीश चंद्र पांडेय, हीराबल्लभ तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए 395 पुजारी मतदान करेंगे।