{"_id":"64417b8299e9bdfe430709c6","slug":"election-of-dairy-cometi-champawat-news-c-8-1-117861-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत की 52 दुग्ध समितियों के चुनाव 20 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत की 52 दुग्ध समितियों के चुनाव 20 मई से
Thu, 20 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले की दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी का चुनाव 20 और 21 मई को होगा। इसके लिए डेयरी विकास विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। समितियों की सदस्य संख्या या आरक्षण की स्थिति पर 27 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराईं जा सकेंगी।
डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक और सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी सुनील अधिकारी ने बताया कि चंपावत जिले की दुग्ध संघ की 52 समितियों के प्रतिनिधियों के लिए 20 मई को चुनाव होंगे। उनके एक दिन बाद 21 मई को सभी समितियों के सभापति के चुनाव होंगे।
इससे पूर्व 27 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराईं जा सकेंगी। जिले की 52 समितियों में कुल 468 सदस्य हैं। हर समिति में कुल नौ सदस्य हैं। इनमें से एक सीट एससी-एसटी और दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं हैं। चुनाव में पहली बार उप सभापति और प्रतिनिधि के लिए वोट नहीं पड़ेंगे। जिले में 202 समितियों के माध्यम से 12,803 लीटर दूध एकत्र होता है।