फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Election noise started with the notification of student union elections

Champawat News: छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना के साथ चुनावी शोर शुरू.

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Election noise started with the notification of student union elections
छात्रसंघ अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी मनीष महर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/पाटी/देवीधुरा। चंपावत जिले के सभी सातों (चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा, अमोड़ी, पाटी और देवीधुरा) राजकीय डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ सभी कॉलेजों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए नामांकनपत्र 21 दिसंबर को दाखिल होंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से छात्रसंघ चुनाव दो साल बाद हो रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा सहित सभी तैयारियां पूरी करने की बात कही है। प्रवेश 21 दिसंबर तक होंगे। नामांकन कराने के लिए प्रवेश शुल्क की रसीद अनिवार्य होगी। चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन

देवीधुरा के आदर्श राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक के बाद चुनाव प्रभारी डॉ. रजनी मेहरा ने अधिसूचना जारी की। चंपावत कॉलेज में प्राचार्या डॉ. प्रणीता नंद और चुनाव समिति के मुख्य संयोजक डॉ. बीपी ओली और लोहाघाट डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम:
नामांकन प्रपत्रों की बिक्री: 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से सायं चार बजे तक।
नामांकन: 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक।
नामांकन वापसी: 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच और वैध प्रत्याशियों की सूची: 22 दिसंबर 12 बजे से 1 बजे तक।
प्रत्याशी आमसभा: 22 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक।
मतदान: 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
मतगणना: 24 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से।
विजयी प्रत्याशी की घोषणा व शपथ: 24 दिसंबर को मतगणना के बाद।
एबीवीपी से अंकित खर्कवाल अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित
चंपावत। छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही छात्रों की सियासत तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चंपावत डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष सहित दो प्रत्याशियों की घोषणा सोमवार को कर दी। एबीवीपी की कॉलेज इकाई के अध्यक्ष पारस महर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अंकित खर्कवाल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए कुशाग्र वर्मा को उम्मीदवार होंगे। वहीं अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मनीष महर मैदान में हैं। संवाद

छात्रसंघ अध्यक्ष एबीवीपी प्रत्याशी अंकित खर्कवाल।

छात्रसंघ अध्यक्ष एबीवीपी प्रत्याशी अंकित खर्कवाल।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed