फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Election Expenditure Rate in Uttarakhand

आय-व्यय रजिस्टर में होगा दर्ज, कार्यकर्ताओं की आवभगत में कितना किया खर्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Election Expenditure Rate in Uttarakhand
Election Expenditure Rate in Uttarakhand
चंपावत। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जहां प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों की ओर से विभिन्न सामग्रियों में खर्च करने की दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। चुनाव मैदान में उतरने वाले नेताजी के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान में कार्यकर्ताओं को छोले-राजमा-कड़ी चावल खिलाने पर 35 रुपये प्रति प्लेट की दर से खर्च दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को एक प्याली चाय पिलाने पर 10 रुपये, समोसा-पकोड़ा खिलाने पर 10 रुपये प्रति प्लेट, बिस्कुट खिलाने पर 20 रुपये प्रति पैकेट, नाश्ता कराने पर 60 रुपये प्रति प्लेट, भोजन कराने पर 100 रुपये प्रति प्लेट की दर से खर्च का विवरण दर्ज किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार सामग्री समेत कार्यकर्ताओं और समर्थकों की आवभगत, चाय, पानी में खर्च राशि का ब्यौरा आय-व्यय रजिस्टर में दर्ज करना होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार से संबंधित सभी सामग्रियों की दरों में सेवा एवं वस्तु कर (जीएसटी) शुल्क शामिल होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव की दरों में मामूली बढ़ोतरी
चंपावत। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार सामग्री आदि की दरों में वर्ष 2017 के चुनाव की तुलना में मामूली बढ़ोतरी की गई है। पिछले चुनाव में जहां नाश्ते की दर 50 रुपये प्लेट थी, उसको बढ़ाकर 60 रुपये की गई है। इसी प्रकार भोजन में 80 रुपये प्रति प्लेट के स्थान पर 100 रुपये प्रति प्लेट किया गया है। अन्य सामग्रियों के दाम यथावत रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी
चंपावत। विधानसभा चुनाव प्रचार सामग्री की दरों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दे दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन की ओर से तय किए गए प्रचार-प्रसार के लिए प्रयुक्त सामग्री की दरों के बारे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed