फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight including deputy village head injured in two days due to bee attack

Champawat News: मधुमक्खियों के हमले से दो दिन में उप ग्राम प्रधान समेत आठ घायल

Sat, 02 Nov 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Eight including deputy village head injured in two days due to bee attack
टनकपुर (चंपावत)। मधुमक्खियों के हमले में बृहस्पतिवार को तीन और शुक्रवार को सैलानीगोठ की उप प्रधान समेत आठलोगों की हालत बिगड़ने पर उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बुधवार को बैराज मार्ग पर छह से अधिक राहगीरों को मधुमक्खियों ने डंक मारा था। इससे अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल के डाॅ. आफताब अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह आमबाग के पास मधुमक्खियों के हमले में नगर निवासी विष्णु दत्त परंगाई(47), उनकी पुत्री दिव्यांशी (13), पुत्र हार्दिक (10) और रोडवेज के पास अरियंत (30) की हालत गंभीर होने पर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनकी हालत में सुधार आने पर छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार सुबह एक बार फिर शारदा बैराज मार्ग पर मधुमक्खिया हमलावर हो गई। उन्होंने राहगीरों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

मधुमक्खियों के डंक से हालत बिगड़ने पर नेपाल के खल्ला निवासी करन सिंह (35), उसकी पत्नी कलावती (28), पार्वती (14) पुत्री मान सिंह को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इस बीच बिचई में सुबह करीब 9:30 बजे मधुमक्खी हमलावर हो गईं। सैलानीगोठ की उप प्रधान गीता चंद (34) पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डाॅ. आफताब अंसारी के नेतृत्व में नर्स ममता पांडेय, वार्ड बॉय अनूप चंद और सुनील नरियाल, जीवन सिंह ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed