फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Efforts to improve the situation worsened by the disaster started

आपदा से बिगड़े हालात सुधारने की कवायद शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Efforts to improve the situation worsened by the disaster started
अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते विधायक कैलाश गहतोड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। तीन दिन की बारिश से आई आपदा से बिगड़े हालात सामान्य बनाने की कवायद शुरू हो गई है। राजस्व विभाग की टीम आपदा प्रभावितों के चिह्नीकरण में जुटी है तो लोनिवि और एनएच विभाग मलबे से बंद और क्षतिग्रस्त सड़कों खोलने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों की बैठक ली और बाद में उनके साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावितों को जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने हिदायत दी है कि तीन दिन के अंदर आपदा प्रभावित क्षेत्र आपदा से पहले जैसे नजर आना चाहिए। उन्होंने शहर में बिजली के लटकते तारों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीओ शोएब रजा को फटकार लगाते हुए तारों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका ने शारदा के उफान में बहकर आए भारी-भरकम पेड़ों को हटाकर मलबे से पटे स्नानघाट को साफ करने का काम शुरू कर दिया है। एसपी दवेंद्र पींचा के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने घाट में पड़े पेड़ों को वुडकटर मशीन से काटकर हटा दिए हैं। वहीं मलबे से पटकर बंद सड़कों को खोलने का काम भी तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

देर शाम एनएच ने मलबा हटाकर चल्थी से टनकपुर तक राजमार्ग खोल दिया है। इधर शारदा के उफान ने निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क की दशा भी बिगाड़ी है। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़क की सुरक्षा दीवारें ध्वस्त होकर शारदा में समा गई है। कार्यदायी विभाग पीआईयू के एई एके पांडेय, इंजीनियर वीएस पोखरिया और एमसी जोशी ने मार्ग का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की बैठक में ये रहे मौजूद
नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, कुमाऊं आयुक्त की ओर से राहत और बचाव कार्य की निगरानी के लिए भेजे गए पंतनगर टीडीसी के प्रबंध निदेशक व पूर्व में यहां एसडीएम रह चुके जीवन सिंह नगन्याल, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, ईओ राहुल कुमार सिंह, ईओ बनबसा प्रियंका रैक्वाल, सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, एसडीओ सिंचाई डीसी कांडपाल, जलसंस्थान के अपर सहायक अभियता बीएस कुवार्बी मौजूद थे। संवाद

पुलिस की रोक से परेशान हुए पूर्णागिरि के श्रद्धालु
टनकपुर से भैरव मंदिर तक पूर्णागिरि मार्ग खुल गया है, लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस की रोक से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कई श्रद्धालु दर्शन किए बगैर बूम से वापस लौटने को मजबूर हुए। हालांकि बाद में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ठुलीगाड़ तक यातायात की अनुमति दे दी गई। बताया जा रहा है कि यह मार्ग देर शाम तक भैरवमंदिर तक सुचारु हो गया है। संवाद
कबाड़ बन गई शारदा में बहीं दो मैक्स
निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीवी रोड के चूका में शारदा के उफान में बही दो मैक्स जीपों के परखच्चे उड़ गए हैं।
जल स्तर घटने के बाद वृहस्पतिवार को स्थानीय युवाओं ने इन जीपों को निकाल लिया है। बहने से दोनों जीपें कबाड़ बनकर रह गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed