फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Educational ministrial workers begin workout boycott

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू

Mon, 01 Jan 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Mon, 01 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Educational ministrial workers begin workout boycott
चंपावत शिक्षा भवन में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल एजुकेशन कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
 एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों में पदोन्नति सूची जारी न होने के विरोध में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। एसोसिएशन की जिला इकाई ने सोमवार को शिक्षा भवन में जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने एक सूत्रीय मांग के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। शिक्षा भवन परिसर में हुई सभा में कर्मचारी नेताओं का कहना था कि अक्तूबर में काउंसलिंग के माध्यम से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति सूची जारी हुई। इसी सूची के सापेक्ष प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पदों के लिए हुई काउंसलिंग के बाद पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है। संगठन की ओर से तीन बार महानिदेशक से वार्ता कर पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


लेकिन कोई कार्रवाई न होने की सूरत में संगठन ने एक दिनी कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया था। लेकिन इसके बाद भी एसोसिएशन की मांग पूरी न होने पर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों को सोमवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी और महामंत्री रवींद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार किया। इनमें जीवन ओली, एलएम चतुर्वेदी, हेम उप्रेती, सुदर्शन गहतोड़ी, प्रकाश सिंह तड़ागी, ईश्वरी लाल साह, संजय कुमार, मिंटू राणा, संजीव राणा, प्रभाकर दीक्षित, रवींद्र कलौनी, देवेंद्र पांडेय, सोबन सिंह, बबली राणा, सैलजा लोहनी, कैलाश नाथ महंत, नरेंद्र भट्ट, महेश चंद्र पांडेय, वीरेंद्र तड़ागी, टीका सिंह ओली, प्रमोद कुमार टम्टा, गजेंद्र गिरि गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed