{"_id":"674feba8201de32c3d0166bc","slug":"education-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-116516-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नौ जनवरी तक संचालित होंगी इग्नू की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नौ जनवरी तक संचालित होंगी इग्नू की परीक्षाएं
Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसंबर की सत्रांत परीक्षा नौ जनवरी 2025 तक संचालित हो गई हैं। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से प्राप्त किए जा सकते हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से या निम्नलिखित लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हाॅल टिकट https://hall_ticket.ignou.ac.in/hall1224/ignouhallticketDEC2024.aspx से डाउनलोड किया जा सकता है।
इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून में उत्तराखंड के कई जिलों में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में कुल 8185 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। देहरादून में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि, गोपेश्वर, श्रीनगर, कोटद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों के पास हॉल टिकट न होने पर भी छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए। इसके लिए इन केंद्रों को उपलब्ध परीक्षार्थियों की सूची, उपस्थिति पत्रक में उनके नाम मौजूद होना अनिवार्य है। छात्रों के पास परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय, सरकार की ओर से जारी वैध फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है। परीक्षा दो दिसंबर से शुरू हो गई है। नौ जनवरी परीक्षाएं समाप्त होंगी।