{"_id":"645e8c37585bbf7a890c9484","slug":"education-100-percent-result-champawat-news-c-8-1-138044-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: केवि क्रमांक दो का छात्र सत्यम चंद बनबसा में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: केवि क्रमांक दो का छात्र सत्यम चंद बनबसा में अव्वल
Sat, 13 May 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बनबसा केवि क्रमांक दो के छात्र सत्यम को मिठाई खिलाते माता पिता। संवाद
- फोटो : बनबसा केवि क्रमांक दो के छात्र सत्यम को मिठाई खिलाते माता पिता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षाफल में बनबसा सैनिक छावनी स्थित केवि क्रमांक एक का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। वहीं केवि क्रमांक दो का छात्र सत्यम बनबसा में अव्वल रहा।
प्राचार्य बीसी जोशी ने बताया कि 81 परीक्षार्थियों में से सभी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय में विज्ञान वर्ग में मो. उवैस ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम, सचिन कुमार ने 92.6 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय, लक्ष्मी जोशी ने 89.8 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पाया। कामर्स में 83.4 प्रतिशत अंक पाकर मिली चंद पहले, 80.8 प्रतिशत से पवन भट्ट दूसरे और 77 प्रतिशत अंक पाकर हंशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे। कला वर्ग (ह्यूमैनिटीज) में विजय सिंह ने 90.6 प्रतिशत पाकर पहला, महक राय ने 89.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा, हर्षिता ने 87 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है।
एनएचपीसी स्थित केवि-दो का परीक्षाफल 96.9 प्रतिशत रहा। प्राचार्या रंजना बरफाल ने बताया कि 65 परीक्षार्थियों में 63 उत्तीर्ण हुए हैं जबकि दो परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग में 95.6 प्रतिशत अंक लाकर सत्यम चंद ने विद्यालय और बनबसा में पहला स्थान पाया है। अभिषेक व्यास ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और बनबसा में दूसरा, आकांक्षा ने 93 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तीसरा स्थान पाया है। कामर्स में हिमानी पारीक ने 95.2 प्रतिशत, त्रिशा मेहरोत्रा ने 86.8 प्रतिशत एवं प्रिया भाटिया ने 86.4 प्रतिशत अंक ला क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है सत्यम
बनबसा (चंपावत)। सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा में एनएचपीसी बनबसा स्थित केवि क्रमांक दो का छात्र सत्यम चंद आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। वह पीसीएम ग्रुप से बीएससी करने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए तैयारी कर रहा है। उसने बताया कि वह कक्षा में एकाग्रचित होकर पढ़ाई करता था। शिक्षक कक्षा में ही बहुत अच्छा पढ़ाते हैं। उनका कहना है कि उसने घर में बैठकर घंटों पढ़ाई नहीं की है। उन्होंने अपनी उपलब्धि के लिए माता-पिता, गुरुजनों और प्राचार्या को श्रेय दिया है। सत्यम के पिता हर्ष बहादुर चंद बनबसा के फागपुर ग्राम पंचायत के प्रधान हैं जबकि माता गृहिणी हैं। संवाद