फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eco Hut

अब सैलानी ईको हट से ‘हिट’ सकेंगे हिमालय

Sat, 21 Nov 2015 10:12 PM IST
गणेश दत्त पांडेय/अमर उजाला, लोहाघाट
गणेश दत्त पांडेय/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 21 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Eco Hut

करीब 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एबटमांउट में बन रहे ईको हट में रहकर पर्यटक जल्द ही हिमालय हिट (जा) सकेंगे या यू कहें इन्हीं ईको हटों से सैलानी सूर्योदय के समय की खूबसूरत छटा में हिमालय के दर्शन कर सकेंगे। ईको लॉग हटों के निर्माण में फ्रांस से विशेष रूप से ऐसी लकड़ी मंगाई गई है, जिसे रसायनों में शोधित कर हल्का और काफी टिकाऊ बनाया गया है। कुमाऊं में यह नया पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है। अक्तूबर-नवंबर में यहां हिमदर्शन का अलग ही आनंद है। ऐसा प्रतीत होता है मानो हिमालय सामने आ खड़ा हो गया हो।

विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विभाग एबटमांउट को सुरम्य स्थल के रूप में विकसित करने जा रहा है।  लोहाघाट से मात्र सात किमी की दूरी पर स्थित एबटमाउंट में चार करोड़ 95 लाख 70 हजार रुपये की लागत से आठ ईको लॉग हटों का निर्माण किया जा रहा है, जहां सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ईको हट के साथ एक बहुउद्देश्यीय हॉल, अत्याधुनिक शौचालय का भी निर्माण किया जा रहा है। इस स्थान पर एक साथ 15 से 20 पर्यटक ठहर सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही बहुउद्देश्यीय भवन में बैठकें भी करने की उन्हें सुविधा मिलेगी। इस स्थान में सुरम्य खेल का मैदान है, जो चारों ओर से वनों की हरियाली से आच्छादित है। यहां खेलने का अलग ही आनंद है। हटों के निर्माण में अधिकांश धनराशि लकड़ी आयात करने में व्यय की गई है। जल निगम की निर्माण इकाई की ओर से बनाए जा रहे हटों के लिए अभी तक तीन करोड़ 57 लाख 44 हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबट ने बंगाली से खरीदी थी जमीन
ब्रिटिश शासनकाल के दौरान सबसे पहले यहां पर्यावरण प्रेमी एवं सेना के अधिकारी हेरल्ड एबट ने 516 एकड़ भूमि बंगाली से खरीदी थी। बाद में उन्होंने इसके छोटे-छोटे प्लाट काटकर अंग्रेजों को बेच दी और उन्हें यहां बसाने का प्रयास किया। तब से इस वनाच्छादित पहाड़ी का नाम एबटमाउंट पड़ गया। इस स्थान में उन्होंने 1942 में अपनी पत्नी की स्मृति में चर्च का भी निर्माण किया था। उनकी मृत्यु भी यहीं पर हुई थी।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से करते हैं पानी का भंडारण
एबटमाउंट में रहने वाले अधिकांश लोग पीने के पानी के लिए तरसे रहते हैं। यहां सभी लोग रेन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए पूरे साल के लिए पानी का भंडारण करते आ रहे हैं। लेकिन ईको लॉग हटों के लिए जल निगम द्वारा ट्यूबवेल के माध्यम से यहां पेयजल की उपलब्धता के लिए तीन सौ फीट गहराई से शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है। बांज की जड़ों से निकलने वाले पानी को विशेष रूप से शुद्ध माना जाता है।

अवशेष राशि न मिलने से कार्य अटका
कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक आरके भार्गव का कहना है कि पूर्व लागत में ही यह निर्माण कार्य संपन्न कराया जा रहा है, लेकिन अवशेष एक करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि न मिलने से फिलहाल काम बंद पड़ा हुआ है। यदि यह धनराशि शीघ्र मिल जाती है तो विभाग इसका निर्माण कार्य बहुत जल्द पूरा कर उसे पर्यटकों के लिए खोल देगा।


सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा रहता है खास
एबटमाउंट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां से हिमालय की सबसे लंबी श्रृंखला का दर्शन किया जा सकता है। नेपाल के आधे भाग से लेकर बदरीनाथ तक की हिम श्रृखला में पंचाचूली, नंदाकोट, नंदा खाट, चौखंभा तथा सबसे ऊंची नंदा देवी चोटी आदि के एक साथ दर्शन किए जा सकते हैं। यहां सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय का नजारा ही व्यक्ति को प्रकृति के आगोश में बांध देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed