फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dussehra Festival in Regdi

ओ लाली हो हसिया बाना, तीलै धारो बौला

Thu, 22 Oct 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 22 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन

रेगडू के दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। बुधवार रात जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दीवान सिंह अधिकारी, तल्लीछंदा के प्रधान प्रकाश अधिकारी, आगर के जगदीश कुमार ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। सुर सागर कलाकेंद्र नरसिंहडांडा के दलनायक जीवन बेडियाल के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरुआत जै जै हो भगवती मैय्या, तेरी जै जैकार हो वंदना से की। इसके बाद 10 वर्षीय बाल कलाकार सूरज की प्रस्तुति ओ लाली हो हसिया बाना, तीलै धारो बौला गीत ने दर्शकों को झूमने में मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


नीमा, निकिता, कमला, ऊषा, जगदीश, जीवन, सुरेश, राहुल, ललित की प्रस्तुति हाथ में दातुली लाए, हुमधुरी बांज काटना, रेल पूज्यो मुंबई मां, कांछी माय बैठी जूं ला रेल मां गीत पर दर्शक थिरकने लगे। घास काटूलो ईजू, ऊंचा डांडा मां, सासू मेरी झूरी रौली मने मन मां, तला गूं का मोहना गीत भी दर्शकों ने खूब सराहा। सुरेश एवं उमेश जोशी के संचालन में लोहाघाट से आए डब्बू डांस ग्रुप ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने धनुष यज्ञ की रामलीला दिखाई। जीआईसी रेगडू के छात्र अजय सिंह ने हास्य नाटक प्रस्तुत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह मेहता, नारायण सिंह मेहता, विरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह मेहता, कन्हैया लाल, प्रकाश चंद्र आदि ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन


सुलेख में करीना, अंकिता, अभिषेक अव्वल
महोत्सव के दौरान आयोजित सब जूनियर वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में करीना मेहता, अंकिता रावत, अभिषेक मेहता पहले तीन स्थान पर रहे। निबंध में अंजलि मेहता, दीपांशु खोलिया, तनुजा मेहरा, चित्रकला में दीपांशु खोलिया, तनुजा मेहता, करीना मेहता पहले तीन स्थान में रही। निर्णायक के रूप में उमेश एवं विरेंद्र ने सहयोग किया। यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे शिविर में 150 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डा.मलिक और फार्मेसिस्ट सुरेश जोशी ने दवाएं बांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed