{"_id":"59dbb2f94f1c1b6e548b6648","slug":"dungra-people-protest-against-mining-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के खिलाफ डुंगरा के लोगों ने फिर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के खिलाफ डुंगरा के लोगों ने फिर किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खनन के खिलाफ प्रदर्शन करते डुंगरा गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ तहसील के डुंगरा गांव में चल रहे खनन के कार्य को प्रशासन की टीम भी नहीं रोक पाई है। पिछले दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने गांव का दौरा किया था लेकिन फिर से खनन का काम शुरू हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर खननकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को धमकाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने आशंका जताई हैं कि खनन का विरोध करने के कारण खननकर्ता लोगों के साथ कोई गलत हरकत भी कर सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि खननकर्ता के सामने प्रशासन लाचार हो गया है। खनन के कारण डुंगरा, धारी और पाभै गांव में लोग भयभीत हैं। मांग की गई कि खनन का काम तत्काल रोका जाए और सारे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग भी की है, कहा है कि खननकर्ता विरोध करने पर सबक सिखाने की धमकी देता है। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश सिंह, उमेद सिंह, राम सिंह, जगत सिंह, गोविंद सिंह, राजेश सिंह, दीवान सिंह, रमेश सिंह, कुंदन राम, राजेंद्र प्रसाद, नारायण सिंह, दौलत सिंह, भगवान सिंह, अर्जुन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग थे। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि खनन का काम बंद नहीं किया गया तो तीनों गांवों के लोग सामूहिक रूप से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।